नवम्बर 10, 2026 5:51 अपराह्न

printer

लद्दाख में सभी जिलों की स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी आठ जिलों में नवगठित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य चुनाव आयोग की सिफारिशों के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रशासक के रूप में औपचारिक अधिसूचना जारी की है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी और 20 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 4 दिसंबर को और पूरी चुनाव प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।