लद्दाख में आज हज यात्रियों के पहले जत्थे को खारुल से रवाना किया गया। इस अवसर पर करगिल के अपर उपायुक्त शब्बीर हुसैन और लद्दाख हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अली मजाज उपस्थित थे।
पहले जत्थे में 144 हज यात्री शामिल हैं। यह जत्था श्रीनगर से 30 अप्रैल को मदीना के लिए रवाना होगा।
लद्दाख हज समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली मजाज ने बताया कि इस वर्ष हज यात्रा के लिए लद्दाख से कुल 325 हज यात्रियों का चयन किया गया है। दूसरा जत्था 28 अप्रैल को लद्दाख से और 2 मई को श्रीनगर से प्रस्थान करेगा। पहला जत्था 30 अप्रैल को मदीना-ए-मुनव्वरा के लिए रवाना होगा, जबकि अंतिम जत्था 5 मई को रवाना होगा।