नवम्बर 19, 2026 10:00 अपराह्न

printer

श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सीबीटी की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्यों के लिए व्यवस्थित निकासी योजना-एस.डब्ल्यू.पी. शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ.) सदस्य अपनी जमा राशि एकमुश्त निकालने के बजाय नियमित अंतराल पर किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे। ये किस्तें मासिक, तिमाही या छह महीने के अंतराल पर ली जा सकेंगी। इस व्यवस्था से सेवानिवृत्ति के बाद सदस्यों को अपनी जमा पूंजी पर स्वामित्व बनाए रखते हुए नियमित और सुनिश्चित आय प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

बोर्ड ने ई.पी.एफ. से निकासी के नियमों में भी बड़ी राहत को मंजूरी दी है। अब ई.पी.एफ. खाते में न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्य सीमा मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अलावा, निकासी के लिए प्रतीक्षा अवधि भी 12 महीने से घटाकर दो महीने कर दी गई है। इन बदलावों का उद्देश्य सदस्यों को अधिक वित्तीय सुविधा देना और उनकी दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला