सितम्बर 11, 2026 9:20 अपराह्न

printer

श्रम शक्ति किसी भी राष्ट्र के विकास का अभिन्न हिस्सा है: श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि श्रम शक्ति किसी भी राष्ट्र के विकास का अभिन्न हिस्सा है और राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुंबई में भवन और अन्य निर्माण श्रमिक- (बीओसीडब्ल्यू) पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण राष्ट्रीय विकास के लिए बुनियादी जरूरत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रम गतिशीलता पर विचार-विमर्श की आवश्यकता पर बल दिया।

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सभी श्रमिकों और प्रतिष्ठानों के पंजीकरण तथा उपकर से प्राप्त राशि के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान ‘डिजिटल लेबर चौक’ की शुरुआत भी की गई। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मणिपुर ने ऑनलाइन बीओसीडब्ल्यू उपकर संग्रह पोर्टल शुरू किए, जबकि बिहार और पश्चिम बंगाल ने रोजगार, कल्याणकारी सेवाओं और उपकर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘लेबर चौक-सह-सुविधा केंद्र’ शुरू किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला