सितम्बर 14, 2026 1:27 अपराह्न

printer

राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट करने पर पीएम मोदी का आभार जताया

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तिरुक्कुरल के प्रचार-प्रसार के लिए सराहना की। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल के रूसी अनुवाद की प्रति भेंट करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
 
संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन करके देश का नाम रोशन किया है। तमिलनाडु के मदुरंतकम और धरपुरम विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के संबंध में श्री मुरुगन ने कहा कि भाजपा ने ए.आई.ए.डी.एम.के का समर्थन करने का निर्णय लिया है।