जून 24, 2026 11:56 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली में कल होगा 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह

केंद्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। श्री मेघवाल विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
 
संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 38 वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता देशभर के 200 केन्‍द्रीय विद्यालयों के बीच आयोजित की गई थी। युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की सही अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है।