विकेटकीपर और बल्लेबाज के एस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपना अंतिम मैच फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के साथ खेला था। 32 वर्षीय भरत ने विकेटकीपर के रूप में 19 खिलाडियों को आउट किया। भरत जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
News On AIR | जून 6, 2026 1:38 अपराह्न
के एस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया