पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला भवन हादसे की जांच तेज़ कर दी गई है। आज जादवपुर विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों की टीमें घटनास्थल का निरीक्षण करेंगी। इससे पहले फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके से नमूने एकत्र कर चुकी है।
यह हादसा निर्माणाधीन गोदाम ढहने से हुआ था। जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायल लोगों का इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।