अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने नागरिकों से समृद्ध, मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित सेवा संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री रिजिजू ने कहा कि भारत ने बुनियादी ढांचे, संपर्क और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का कायापलट हुआ है। श्री रिजिजू ने कहा कि दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र अब मोटर वाहनों से सुलभ हैं, जबकि अस्सी करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं मिल रही हैं।
श्री रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि उसकी योजनाएं अल्पसंख्यक समुदायों तक निष्पक्ष रूप से पहुंचें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास पहलों का उद्देश्य जाति, समुदाय या धर्म की परवाह किए बिना प्रत्येक भारतीय को लाभ पहुंचाना है।