युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में कल पंजाब और हरियाणा के प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ का आयोजन कर रहा है। यह संवाद मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और युवा नेतृत्व वाले विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण से जोड़ना है।
माय भारत पंजाब की राज्य निदेशक, रश्मीत कौर ने बताया कि विद्यार्थी और युवा इन स्थानों से राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनेंगे।
स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे, जिससे युवाओं को अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।