मई 17, 2026 8:44 अपराह्न

printer

कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन कल केरलम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन के नेतृत्व में केरलम की नई सरकार कल तिरुवनंतपुरम में शपथ लेगी। कांग्रेस ने 14 मई को वी. डी. सतीशन को केरलम का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया था। इसके साथ ही दस दिनों से चल रही अटकलों और राजनीतिक हलचल पर अब विराम लग गया है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने केरलम विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है। हालांकि, राजनीतिक खींचतान और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण गठबंधन मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला नहीं कर पा रहा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला