जुलाई 2, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

केरल में कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर सभी जिलों में बारिश कम होने की उम्मीद

केरलम में आज अधिकतर हिस्‍सों में बारिश कम होने की आशा है। मौसम विभाग के अनुसार कोझिकोड़, कन्‍नूर और कासरगोड को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में बारिश कम होगी। पिछले दो दिन से कन्‍नूर और कासरगोड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट था जिसे आज कम करके येलो अलर्ट किया गया है। इससे अलग-अलग स्‍थानों पर तेज बारिश की सम्‍भावना का संकेत मिलता है। कोझिकोड़ में कल अलर्ट जारी किया गया था। कोझिकोड़ में आज भी येलो अलर्ट रहेगा।