अगस्त 9, 2026 2:23 अपराह्न

printer

केरल: मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने केरल के मलप्पुरम में जब्त की गई अवैध विस्फोटकों की बड़ी खेप के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, आरोपी को कल मलप्पुरम जिले के मंजेरी से गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने बताया कि आरोपी इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है और जब्त किए गए विस्फोटकों की अवैध खरीद में शामिल था।
 
यह गिरफ्तारी एनआईए द्वारा शुक्रवार को कर्नाटक के विजयपुरा से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई है। इसके साथ ही, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या दस हो गई है।
 
यह मामला मलप्पुरम में चेम्माड-थलप्पारा रोड पर स्थित कंपनी फरहा हॉलो ब्रिक्स के परिसर में खड़ी एक लॉरी से बरामद 89 हजार 600 विस्फोटक छड़ों और 10,500 शॉक ट्यूब्स के मामले से जुड़ा है। एनआईए ने कहा है कि विस्फोटकों की अवैध खरीद और आवाजाही से जुड़ी बड़ी साजिश की जांच जारी है।