पेरू में केइको फुजिमोरी को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का विजेता घोषित किया गया है। 51 वर्षीय फुजिमोरी, पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजिमोरी की बेटी हैं और चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही थीं। इस महीने के अंत में पदभार ग्रहण करने पर वह पिछले 10 वर्षों में पेरू की नौवीं राष्ट्रपति बनेंगी। पेरू के सर्वोच्च चुनाव प्राधिकरण ने कल औपचारिक रूप से उनकी जीत की पुष्टि की। फुजिमोरी ने 7 जून को दूसरे दौर के चुनाव में सांचेज़ को हराया। पहले दौर के मतदान में दोनों उम्मीदवार 33 अन्य उम्मीदवारों से आगे रहे थे।
इस बार के चुनाव में अपराध एक प्रमुख मुद्दा था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान, फुजिमोरी ने अपराध से सख्ती से निपटने का वादा किया था।