कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज करगिल युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मुरुगन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि करगिल में विजय प्राप्त करने वाले सैनिकों के साहस, बलिदान और अटूट दृढ़ संकल्प को राष्ट्र नमन करता है। उन्होंने लोगों से केवल आज ही का दिन नहीं बल्कि हर दिन उनके शौर्य और समर्पण को याद रखने का आग्रह किया।