जुलाई 26, 2026 12:44 अपराह्न

printer

कारगिल विजय दिवस: गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि करगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और असाधारण शौर्य का प्रतीक है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर सैनिकों की सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।