सितम्बर 25, 2026 1:57 अपराह्न

printer

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि सिंह ने मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण, राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारत के कमलजीत और सुरुचि सिंह ने जापान के नागोया में आज मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी से 6.6 अंक आगे रही। दक्षिण कोरिया को रजत और ईरान को कांस्य पदक मिला।
 
कमलजीत और सुरुचि ने क्वालिफिकेशन में 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसमें 29 इनर-10 शामिल थे।
 
वहीं, पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप तोमर और नीरज कुमार की भारतीय टीम ने रजत पदक जीता। भारत ने 1762 अंक और 94 एक्स हासिल किए। चीन ने 1766 अंक और 95 एक्स के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य मिला।
 
भारत अब 19 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। इनमें 2 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। 
 
एशियाई खेलों में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बना ली हैं।
 
इससे पहले भारत के मुक्‍केबाज सचिन सिवाच ने जॉर्डन के मोहम्मद अदनान अबू को कड़े मुकाबले में हराकर पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी और उत्‍कृष्‍ट तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया।
 
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी स्वर्ण पदक जीतने पर दोनों निशानेबाजों को बधाई दी है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला