संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से मध्य प्रदेश में गुना के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
श्री सिंधिया ने आज सर्किट हाउस में लोगों से भेंट की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कंजा गांव में पौधारोपण किया। इस दौरान 700 पौधे लगाए गए।
श्री सिंधिया का रुथियाई क्षेत्र में एक सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करने और पताई गांव में राम-जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन करने का भी कार्यक्रम है।
शाम को, वे जीतो बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन करेंगे और गुना रेलवे स्टेशन से बीना-गुना-इंदौर एमईएमयू ट्रेन सेवा को झंडी दिखाएंगे। वे एक जनसभा में भी शामिल होंगे।