फ्रांस में 1947 के बाद से जून अब तक का सबसे गर्म महीना रहा है। सरकारी मौसम एजेंसी के अनुसार जून में औसत तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण लू से तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से 24 और 25 जून अब तक के सबसे गर्म दिन रहे। पहली बार फ्रांस में राष्ट्रीय स्तर पर औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण 22 से 28 जून के दौरान दो हजार से अधिक मौतें हुईं।
News On AIR | जुलाई 4, 2026 11:36 पूर्वाह्न
फ्रांस में 1947 के बाद से अब तक का सबसे गर्म महीना रहा जून