मई 1, 2026 8:14 अपराह्न | Judiciary in Sikkim

printer

सिक्किम में न्यायपालिका पूरी तरह पेपरलेस, सीएम ने बताया ऐतिहासिक कदम

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने देश में सिक्किम में न्यायपालिका का कामकाज कागज रहित होने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत ने आज गंगटोक में एक सम्मेलन में सिक्किम में न्यायपालिका का कामकाज कागज रहित होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसे तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित न्यायप्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। 
 
उन्होंने कहा कि जब दुनिया में तकनीकी बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है तो न्यायपालिका में भी यह अनिवार्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि ई-फिलिंग और डिजिटल केस प्रबंधन से न्याय तेज, प्रभावी, पहुंच में और समग्र होगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला