जून 2, 2026 8:29 अपराह्न

printer

नीट पेपर लीक मामले में पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाई गई

दिल्ली की एक अदालत ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 तारीख तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सीबीआई की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें मंगिलाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की गई थी।

कल, भौतिकी व्‍याख्‍याता मनीषा संजय हवलदार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे और भौतिकी के शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सीबीआई ने अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने नीट परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोपों के बीच एनटीए ने 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी थी। पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला