केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 29 जून को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, सांसद तथा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सतत विकास लक्ष्य, खाद्य एवं औषधि सुधार तथा संबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
सम्मेलन में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव भी शामिल होंगे।