जुलाई 24, 2026 11:00 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन और पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार बंद है। उत्तरी रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कल श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई। हमारे आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रतिबंधों और धीमी गति के कारण यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, वाणिज्यिक नियंत्रक, जम्मू के अनुरोध पर यह विशेष ट्रेन शुरू की गई। इस विशेष सेवा से सड़क संपर्क बाधित होने के कारण प्रभावित 600 से अधिक यात्रियों को निकालने में मदद मिली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला