जुलाई 24, 2026 11:36 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर सरकार छह महीने के भीतर पर्यावरण पर्यटन नीति की घोषणा करेगी

जम्मू-कश्मीर सरकार, पर्यावरण पर्यटन नीति तैयार करने की प्रक्रिया में है। इसे छह महीनों के भीतर अंतिम रूप देकर अधिसूचित किए जाने की संभावना है। जम्मू से हमारे संवाददाता ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग, पर्यावरण पर्यटन नीति के निर्माण में सक्रिय कार्यरत है। इस नीति का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों के सतत उपयोग के आधार पर पर्यटन गतिविधियों के विनियमन, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने का व्यापक ढांचा स्थापित करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला