जुलाई 3, 2026 12:46 अपराह्न

printer

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटी

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट गई हैं। नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें रवाना किया।

उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा से भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। दोनों देशों ने साझा विकास, समृद्धि तथा हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला