जुलाई 1, 2026 8:32 अपराह्न

printer

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री ताकाइची का स्वागत राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। प्रधानमंत्री ताकाइची की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। वे कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा और सुदृढ़ीकरण करने के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच वार्ता के बाद कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष कार्यनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जापान एकमात्र ऐसा देश है जिसके साथ भारत का पूर्वोत्तर के विकास के लिए एक समर्पित संस्थागत तंत्र है, जिसे भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम के रूप से जाना जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला