जुलाई 1, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

जापान की प्रधानमंत्री तकाइची आज भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगी

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्‍ली पहुंचेंगी। यह प्रधानमंत्री तकाइची की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। वे कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगी। यह सम्‍मेलन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और उन्‍हें सशक्‍त करने का अवसर देगा। इस दौरान क्षेत्रीय और परस्‍पर हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि भारत और जापान की मैत्री सदियों से चली आ रहे सांस्‍कृतिक और सभ्‍यतागत संबंध और लोकतंत्र के साझा मूल्यों में निहित है।