जुलाई 3, 2026 12:45 अपराह्न

printer

जापान के मीडिया संस्‍थानों ने 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन को सकारात्‍मकता से किया प्रकाशित

जापान के कई समाचार पत्रों और मीडिया संस्‍थानों ने नई दिल्‍ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन को सकारात्‍मकता से प्रकाशित किया है। इनमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहित कई क्षेत्रों में बेहतर होते संबंधों को रेखांकित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची ने वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा की और उन्‍हें मजबूत करने की ओर कदम बढ़ाया।
 
जापान टाइम्‍स ने लिखा है कि प्रधानमंत्री तकाईची ने आपूर्ति श्रृंखला संबंधी मुद्दों, ऊर्जा सुरक्षा और चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव की चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर सम्मेलन के दौरान जापान के प्रमुख हिंद-प्रशांत साझेदारों में से एक के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में पहल की।
 
क्योटो न्यूज ने लिखा कि जापान, चीन के बढ़ते सैन्य और आर्थिक प्रभाव के बीच स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढावा देने के लिए भारत को प्रमुख भागीदार मानता है।
 
जापान न्यूज ने बताया कि नई दिल्ली में 90 मिनट की बातचीत के दौरान, दोनों पक्ष समुद्री सुरक्षा के लिए सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। भारत को जापान द्वारा यूनिकॉर्न संचार एंटेना के निर्यात से संबंधित व्यापक समझौता हुआ।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला