जापान कैबिनेट के जनसंपर्क अधिकारी ने आज भारतीय पारंपरिक अभिवादन नमस्ते के महत्व का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भारत यात्रा के दौरान हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया।
सोशल मीडिया पोस्ट में जापान के अधिकारी ने बताया कि दोनों हथेलियों को जोड़कर किया जाने वाला यह अभिवादन अंजलि मुद्रा कहलाता है और यह सम्मान, विनम्रता तथा आदर का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में नमस्ते का उपयोग अभिवादन, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए किया जाता है। यह लोगों में विनम्रता और सकारात्मकता की भावना को भी बढ़ावा देता है।