भारतीय दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी कोकिला ने जापान एशियाई पैरा खेलों में जे-2 श्रेणी में महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। कोकिला ने सेमीफाइनल में चीन की यी लियू को 1-0 से हराया। स्वर्ण पदक मुकाबले में उनका सामना किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक किज़ी से होगा। कोकिला ने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेल में 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
पुरुष जे1 श्रेणी के 70 किलोग्राम वर्ग में, कपिल परमार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के जुनैदी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब वे कांस्य पदक के लिए इंडोनेशिया के अहनाफ रफली शिदकी से खेलेंगे।