जुलाई 26, 2026 4:25 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों को मरम्मत होने तक बंद रखने का आदेश

जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण असुरक्षित या क्षतिग्रस्त पाए गए सभी स्कूलों को आवश्यक मरम्मत पूरी होने तक बंद रखा जाए।

जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने जम्मू मंडल में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिला अधिकारियों से तत्काल असुरक्षित स्कूल भवनों की पहचान करने, क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था की बहाली में तेजी लाने और प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए फसल के नुकसान का आकलन करने का भी निर्देश दिया।

इस बीच, 19 जुलाई से पुंछ, राजौरी, डोडा और रामबन जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई और 6 लापता हैं। वहीं 29 और 30 जुलाई को मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए, जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला