जून 28, 2026 7:44 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शत-प्रतिशत कार्य पूरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गृह सूचीकरण और आवास जनगणना का शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाला केंद्र शासित प्रदेश का पहला जिला बन गया है। प्रथम चरण के सफल समापन ने जनगणना के आगामी जनसंख्या गणना चरण के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर दिया है।