मई 14, 2026 9:49 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।

सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अदीस अबाबा यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला