उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट देना बंद कर दिया है। धारचूला के उपमंडल मजिस्ट्रेट आशीष जोशी ने बताया कि वर्तमान मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद प्रशासन परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करेगा।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 7:29 अपराह्न | Pithoragarh
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बारिश के चलते आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के परमिट जारी करने पर रोक