अप्रैल 27, 2026 1:27 अपराह्न

printer

ISSF जूनियर विश्व कप 2026: अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भारतीय निशानेबाज़

भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इन पदकों में पांच स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

हेमंत बर्मन ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान के ओलेग नोस्कोव ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। उज्बेकिस्तान के निकिता सोकोलोव ने कांस्य पदक हासिल किया। मिश्रित ट्रैप टीम स्पर्धा में, जुहैर खान और अद्या कात्याल ने कांस्य पदक जीता। हंगरी ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।