सितम्बर 7, 2026 10:11 अपराह्न

printer

ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन ने इसरो के निजीकरण से जुड़ी खबरों को किया खारिज

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान के अध्यक्ष वी. नारायणन ने इसरो के निजीकरण से जुड़ी खबरों को खारिज किया है। बेंगलुरु में आज सी.आई.आई. के एक्सपो के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि इसरो एक सरकारी संगठन है और इसके निजीकरण का कोई सवाल ही नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश और नई अंतरिक्ष नीति के अंतर्गत अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जा रही है, ताकि अंतरिक्ष गतिविधियों का विस्तार किया जा सके। इसरो की सीमित भूमिका और बजट से जुड़े आरोपों पर श्री नारायणन ने कहा कि इसरो की भूमिका कई गुना बढ़ी है और सरकार की ओर से दिया जा रहा बजट उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
 
वहीं, इन-स्पेस के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि इसरो में वैज्ञानिकों का सेवानिवृत्त होना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इसरो की गतिविधियों का लगातार विस्तार हो रहा है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला