इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की गज़ा के लिए 15 सूत्री योजना खारिज कर दी है। आज कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राएल तब तक अपनी सेना वापस नहीं बुलाएगा जब तक हमास समूह पूरी तरह से अस्त्र विहीन नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि इस्राएल के अधिकारी आगे की कार्रवाई के बारे में अमरीका के साथ चर्चा कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रम्प के बोर्ड ऑफ पीस ने पिछले महीने कहा था कि उसने गज़ा में हमास के पूर्ण निरस्त्रीकरण के उद्देश्य से एक समझौते पर सहमति जताई है। हालांकि, हमास ने कहा है कि हथियारों को सौंपने की प्रक्रिया इस शर्त पर आधारित है कि इस्राएल अपनी सैन्य कार्रवाई रोके और गजा से अपनी सेना वापस बुलाए। पिछले अक्टूबर में हुए प्रारंभिक युद्धविराम समझौते के बावजूद इस्राएल का गज़ा में हमला जारी है।