अप्रैल 14, 2026 6:16 अपराह्न

printer

इस्राएल-लेबनान के राजदूत वॉशिंगटन में संभावित संघर्ष विराम पर आज करेंगे वार्ता

इस्राएल और लेबनान के राजदूत सम्‍भावित संघर्ष विराम को अंतिम रूप देने के लिए वॉशिंगटन में वार्ता के लिए आज बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी शामिल होंगे।

लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ राज्जी ने कहा कि इस वार्ता का इस्‍तेमाल संघर्ष विराम को कार्यान्‍वित करने और व्‍यापक शांति समझौते को आगे बढ़ाने की दिशा में किया जाना चाहिए। ईरान समर्थि‍त सशस्‍त्र गुट हिज़बुल्‍ला ने इस बैठक को रद्द करने का अह्वान किया है।

हिज़बुल्‍ला के नेता नईम क़ासिम ने लेबनान सरकार से इस वार्ता को रद्द करने की मांग की है। उन्‍होंने इस बैठक को निरर्थक बताया है। नईम ने कहा कि उनका गुट इस्राएल के विरूद्ध जवाबी कार्रवाई करता रहेगा।