मई 15, 2026 10:34 पूर्वाह्न

printer

इज़राइल और लेबनान के अधिकारियों ने की वाशिंगटन में तीसरे दौर की शांति वार्ता

इज़राइल और लेबनान के अधिकारियों ने वाशिंगटन में तीसरे दौर की शांति वार्ता की। इसमें हिजबुल्लाह को समाप्‍त करने और दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर चर्चा हुई। वार्ता आज भी जारी है। अभी तक इसमें किसी महत्वपूर्ण प्रगति की खबर नहीं है।

इज़राइल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजदूत येचिएल लीटर कर रहे हैं, जबकि लेबनान के प्रतिनिधिमंडल में राजदूत नाडा हमादेह मुआवाद और पूर्व राजदूत साइमन करम शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइल अंतिम समझौते तक हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने की स्वतंत्रता बनाए रखना चाहता है। वहीं लेबनान इज़राइल से लेबनानी क्षेत्र से हटने, हवाई हमले रोकने और सीमावर्ती इलाकों में कार्रवाई समाप्त करने की मांग कर रहा है।

हालिया संघर्ष 2 मार्च को हिजबुल्लाह द्वारा इज़राइल पर रॉकेट दागे जाने के बाद शुरू हुआ। 24 अप्रैल को अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इस्राएल और लेबनान के बीच युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दिया था और दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का सुझाव दिया था।