अप्रैल 6, 2026 10:11 अपराह्न

printer

ईरान पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा, जब तक खतरा खत्म नहीं हो जाता: इजरायल प्रधानमंत्री

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंयामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इस्राएल तब तक ईरान पर सभी मोर्चों पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा, जब तक खतरा खत्म नहीं हो जाता और युद्ध के लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। श्री नेतन्याहू ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी और कुद्स फोर्स की यूनिट-840 के कमांडर असगर बाघेरी की हत्या को अपनी लड़ाई में एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने इस्राइल के खिलाफ आतंकवाद फैलाने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इससे पहले, इस्राइल रक्षा बलों ने आरोप लगाया था कि खादेमी दुनिया भर में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहा था।