जून 8, 2026 10:10 पूर्वाह्न

printer

इज़रायल का ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू, कई शहरों में व्यापक विस्फोट

इज़रायल ने आज ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप ईरान के कई शहरों में व्यापक विस्फोट हुए हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरान के इस्फ़हान में तीन विस्फोट हुए हैं। इन घटनाओं से पश्चिम एशिया तनाव में बढ़ोत्तरी हुई है। 
 
यह हमले तब हुए हैं जब अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में युद्धविराम को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। हालिया तनाव बढ़ने से पहले ईरान द्वारा किए गए हमलों का विवरण देते हुए, इज़रायली रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि इस समय इज़रायली वायु सेना खतरों को रोकने और आवश्यकता पड़ने पर उन पर हमला करने के लिए कार्रवाई कर रही है।