जून 8, 2026 4:04 अपराह्न

printer

इस्राएल-ईरान के जवाबी हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, संघर्षविराम बाधित

इस्राएल और ईरान ने एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए हैं। इससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और संघर्षविराम बाधित हुआ है। ईरान की इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर ने इस्राएल के प्रमुख सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया। उसने कहा कि ऑपरेशन नस्र के दौरान इस्राएल के वायु सेना केन्‍द्रों-नेवातिम और तेल नोफ पर हमले किए गए।

मीडिया की खबरों के अनुसार इस्राएल के हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

ताजा हमलों से युद्ध समाप्‍त होने को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे शांति बहाल करने के किसी समझौते तक पहुंचने के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के प्रयासों को भी झटका लगा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला