अप्रैल 16, 2026 2:40 अपराह्न

printer

इस्राएल और लेबनान के बीच आज होगी वार्ता: अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है क‍ि इस्राएल और लेबनान के बीच आज वार्ता होगी। अमरीकी विदेश विभाग के अनुसार इस्राएल और लेबनान के बीच मंगलवार को वॉशिंगटन में वार्ता हुई थी जिसमें इस्राएल ने हिज्‍बुल्‍लाह से हथियार छोड़ने को कहा।

बैठक में लेबनान ने संघर्ष विराम की मांग करते हुए ईरान तथा अमरीका-इस्राएल युद्ध से उत्‍पन्‍न गंभीर मानवीय संकट से निपटने के लिए ठोस उपाय करने को कहा।

सभी पक्ष समय और स्‍थान को लेकर आपसी सहमति के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार हुए। अमरीकी विदेश विभाग ने वर्ष 1933 के बाद इस्राएल-लेबनान के बीच इसे पहली प्रमुख उच्‍चस्‍तरीय वार्ता बताया है। इससे पहले अमरीका ने स्‍पष्‍ट किया कि इस्राएल और लेबनान के बीच प्रस्‍तावित संघर्षविराम ईरान के साथ वार्ता का हिस्‍सा नहीं है।