मई 16, 2026 7:03 अपराह्न

printer

अमरीका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के नेता अबू-बिलाल अल-मैनुकी की मौत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका और नाइजीरिया की सेनाओं ने कल एक संयुक्त अभियान में नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के नेता अबू-बिलाल अल-मैनुकी को मार गिराया है। श्री ट्रंप ने इस संयुक्त अभियान की घोषणा कल देर रात की।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला तिनुबू ने भी इस अभियान की पुष्टि की और कहा कि अल-मैनुकी अपने कई साथियों के साथ हमले में मारा गया। 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में जन्मे अल-मैनुकी ने 2018 में क्षेत्र में समूह के पिछले नेता मम्मन नूर की हत्या के बाद पश्चिम अफ्रीका में आईएस शाखा की कमान संभाली थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला