अक्टूबर 16, 2026 7:35 पूर्वाह्न

printer

रेल यात्रियों के भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए आईआरसीटीसी और क्यूसीआई में समझौता

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने प्रतिदिन लाखों रेल यात्रियों के लिए ट्रेन में भोजन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझोते का उउद्देश्य सभी ट्रेनों और रेलवे परिसरों की खानपान इकाइयों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना है।

इस रणनीतिक गठबंधन के तहत, क्यूसीआई प्रमाणित पेशेवरों को तैनात करेगा जो गहन, बिना पूर्व सूचना के तीन महीने और छह महीने पर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण-(FSSAI) के वैधानिक नियमों और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस पहले से खानपान की सेवाओ की निगरानी परदर्शी होगी, और यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला