इराक ने उन दावों का खंडन किया है कि उसे हाल के अमरीकी-सऊदी अरब हमले की जानकारी थी। इन हमलों में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के 20 कर्मी मारे गए थे। इराकी सरकार के प्रवक्ता हैदर अल-अबूदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि ये हमले इराकी सरकार के समन्वय से किए गए। इराक ने सऊदी अरब से उन आरोपों के सबूत भी मांगे हैं कि इराक स्थित ईरान समर्थित गुटों ने सऊदी अरब पर ड्रोन हमले किए।
इराक की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने भी हमलों के बाद सऊदी अरब की अपनी निर्धारित यात्रा स्थगित कर दी है।