ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला होता है तो वह पश्चिम एशिया में स्थित इस्राइल के प्रमुख बुनियादी ढांचे और अमरीका की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करेगा। ईरान की सरकारी मीडिया ने एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि ईरान ने इस्राइल में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और पूरे क्षेत्र में अमरीका की ऊर्जा संपत्तियों को निशाना बनाने की योजना तैयार कर ली है, अधिकारी ने कहा कि ईरान के सशस्त्र बलों ने हाल ही में चले 40 दिन के संघर्ष और उसके बाद की सैन्य झड़पों के दौरान अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब खबरें आ रही हैं कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरानी ठिकानों पर संभावित नए हमलों की तैयारी के आदेश दिए हैं।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 11:57 पूर्वाह्न
ईरान की चेतावनी- हमले की स्थिति में इस्राइल के प्रमुख बुनियादी ढांचे और प. एशिया में अमरीकी ऊर्जा ठिकानों को बनाएगा निशाना