ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि उनका देश अमरीका के साथ किसी तरह की सीधी बातचीत नहीं कर रहा है, बल्कि केवल मध्यस्थों के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं।
ईरान की सरकारी मीडिया अनुसार, श्री अराबची ने कहा कि कई देश ईरान और अमरीका के बीच बातचीत फिर शुरू करने के लिए अनुकूल स्थिति बनाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अमरीका जून में दोनों पक्षों के बीच सहमति बने 14-बिंदुओं का पालन नहीं करता तब तक ईरान, अमरीका के साथ दोबारा बातचीत नहीं करेगा।
श्री अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात प्रबंधन के लिए एक कानूनी तंत्र पर ओमान के साथ समझौता लगभग पूरा होने वाला है। हालांकि इस जलमार्ग को फिर से खोलना कुछ शर्तों के अधीन है, जिसमें अमरीका द्वारा समझौते का उल्लंघन करने पर मुआवजे का भुगतान भी शामिल है।