मई 10, 2026 8:28 पूर्वाह्न

printer

ईरान ने ईरानी जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी

ईरान की नौसेना ने ईरानी तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों पर किसी भी हमले के जवाब में अमरीकी सैन्य ठिकानों और जहाजों पर जोरदार हमले की चेतावनी दी है।

होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में ईरानी और अमरीकी सेनाओं के बीच हाल की छिटपुट झड़पों के बाद यह बयान आया है। 28 फरवरी से ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के बाद इस्राएल और अमरीका से संबंधित जहाजों की आवाजाही इस जलमार्ग से रूकी हुई है। अमरीका ने भी इस क्षेत्र की नौसैनिक नाकाबंदी कर ईरानी जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला