जून 1, 2026 11:24 पूर्वाह्न

printer

ईरान ने अमरीका के एक एम.क्‍यू.-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया

ईरान ने अमरीका के एक एम.क्‍यू.-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया है। अमरीका के ईरान में रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी हमले की बात स्वीकार की, जबकि कुवैत ने कहा कि वह आने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोक रहा है।

अमरीका की केंद्रीय कमान ने कहा है कि उसने सप्ताहांत में दक्षिणी ईरान में रडार और कमान तथा नियंत्रण स्थलों पर आत्मरक्षा के लिए हमले किए। ये हमले गोरुक और क़ेशम द्वीप में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए। यह सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में संचालित एक अमरीकी एम.क्‍यू.-1 ड्रोन को कथित तौर पर मार गिराए जाने के जवाब में की गई थी। इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया था कि उसकी वायु रक्षा इकाइयों ने अमरीकी ड्रोन को तब मार गिराया जब वह कथित तौर पर ईरानी क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र में घुस गया था।

इस बीच, कुवैत की सेना ने आज घोषणा की कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रही है। लोगों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। इस्राएल द्वारा लिटानी नदी के पार लेबनान पर अपना कब्ज़ा बढ़ाने के कारण तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला